Skip to main content

क्या आपको पता है? बस्तर के सबसे महंगे और कुदरती सब्जी के बारे में | Do you know? The most expensive and natural vegetable of Bastar.

बस्तर(छत्तीसगढ़)
                    नमस्कार ! Readers, आज के इस पोस्ट में मैं आप को बस्तर की एक प्रसिद्ध, कुदरती और बस्तर की सबसे महंगी सब्जी के बारे में बताने जा रहा हूँ। मुझे पता है कि आप भी यह जानने को उत्सुक होंगे की ऐसी कौन सी सब्जी है, जो की बस्तर में इतनी महंगी होगी।

Boda....बोड़ा...बस्तर की कुदरती सब्जी.
                  उस कुदरती सब्जी का नाम बोड़ा है, जो अधिकांश हमारे छत्तीसगढ़ के बस्तर और बस्तर के आस-पास के इलाकों में पाया जाता है। बस्तर में इस कुदरती सब्जी की कीमत लगभग 200रु. से 1000 या 1200रु. के आसपास होता है और एक और खास बात यह है कि इस सब्जी की कीमत कभी भी 200रु. से कम नहीं जाती।
                  अब आप सोच रहे होंगे की इस सब्जी के मंहगे होने का क्या कारण हो सकता है? इसका कारण यह है कि इस सब्जी का पैदावार करना संभव नहीं है। मतलब यह है कि इस सब्जी का पैदावार खेती - बाड़ी से नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि यह सब्जी(बोड़ा) एक कुदरती सब्जी है। हम कह सकते हैं कि यह सब्जी भगवान का वरदान है।

                  अब आप जान ही गए होंगे की इस सब्जी की कीमत ज्यादा क्यों है। इसके कुदरती और पैदावार करना संभव ना होने के साथ - साथ इसकी मांग अधिक होने के कारण इतनी महंगी है।
बोड़ा, इस सब्जी की क्या खासियत है कि यह बस्तर एवं ईसके आसपास के इलाकों में ही पाया जाता है। इसका जवाब यह है कि इस (बोड़ा) सब्जी के  उत्पादन के लिए साल वनों का होना आवश्यक होता है।  इसी कारण से बोड़ा का उत्पादन घनें साल वनों में अधिक होता है।
                   इसका उत्पादन प्राकृतिक रूप से होता है, जब कुछ दिनों की बारिश के बाद धुप तेज होती है, तब बोड़ा की खुदाई साल के पेड़ के नीचे की जाती है।इसकी कीमत शुरुवाती सीजन में अधिक होता है। शुरूवाती सीजन में बोड़ा के छिलके और इसका गुदा नरम होता है, इस वजह से इसका स्वाद भी लाजवाब होता है।
                   इस सब्जी में कई गुणकारी तत्व मौजूद है जो की स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें उच्च गुणवत्ता वाले प्रोटीन और खनिज तत्वों का खजाना होता है और साथ ही साथ यह औषधीय लाभ प्रदान करने वाले होते हैं।

                  बस्तर के बेचने और खाने वाले लोग बताते हैं कि जंगल में इसी प्रकार का बोड़ा के जैसे दूसरा भी होता है जिसे खाने की सम्भावना होती है। बोड़ा दो प्रकार की होती है, पहला बोड़ा और दूसरा राखड़ी बोड़ा यह खाने योग्य होता है।
बोड़ा का उत्पादन सिर्फ प्राकृतिक तरीके से ही संभव है। इसे उत्पादित करने का दूसरा कोई अन्य विकल्प उपलब्ध नहीं है। इस कारण इसे कुदरती कहना गलत नहीं होगा।
आज के पोस्ट में बस इतना ही।

मुझे उम्मीद है कि आज का यह पोस्ट आपको पसंद आया होगा।

आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा बताना न भूलें।
धन्यवाद!

_______________________________________
______________Search Key______________
Boda, Boda ki sabji, Boda ka utpadan, how to, Bastar, Sabse mahngi sabji, Chhattisgarh, CG, C.G. Ki recipe, Boda ki recipe.. बोड़ा, सब्जी, रेसिपी, छत्तीसगढ़ की पापुलर डिश, छत्तीसगढ़ी रेसिपी, व्यंजन।।

Comments

  1. खिलाओ तो पहले..
    खायेगे,तब ही तो बता पयेगें
    बोडा क्या होता है ?

    ReplyDelete
    Replies
    1. Bastar to visit kijiye pahle. apko swad bhi mil jayega aur gyan bhi. :)

      Delete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Google के 17 मजेदार ट्रिक, अपने Try किये या नहीं ? Have you tried this ? 17 Amazing Tricks Of Google...

Googletastic FUN! Crazy Fun - try them all!! Funny Google Google Gravity Epic Google Underwater Google The Revolving Internet Google Mirror Google Terminal Zerg Rush Google Rainbow Google Sphere Let Me Google That for You Google Gothic Emo Search Google Loco Blackle   (Google's Energy Saving Browser)   Draw a Stick Man Do a Barrel Roll Source:  Googl In The Classroom ###Search Key### Google Trick in hindi, Google secret tricks, google search tricks, Funny Google Trick, Computer Tricks, Mobile Tricks, Fun With Google...